गढ़वा में पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से पिता नाराज थे।
गढ़वा जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वह दो दिनों तक धरने पर बैठी रही, लेकिन प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया।
गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया है। मामला जिले के सदर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखे गए एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया।
गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के भंवराहा जंगल से सोमवार को 10 लाख के इनामी नक्सली का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान जेजेएमपी के एरिया कमांडर छोटेलाल यादव (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक लकड़ी लेने गई महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को इ
राज्य में अपराधियों की साजिशों पर लगाम लगाने के लिए इन दिनों झारखंड पुलिस एक्टिव हुई है। हर दिन अलग-अलग जिले के मंडल कारा (जेल) में छापेमारी की जा रही है। बुधवार को गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में देर रात गढ़वा मंडल कारा के सभी
गढ़वा जिले के सदर थाना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के लापरवाही से उसकी मौत हुई है। मृतक का नाम ब्रजेश प्रजापति है। दरअसल ब्रजेश को जमीन विवाद मामले में थाना पहुंचा था।
गढ़वा जिले में बालू माफियाओं का तांडव जारी है। एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध खनन किया जा रहा है। शनिवार को माफियाओं के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बड़ी घटना घटी। माफियाओं ने मझिआंव प्रखंड के सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया है।
गढ़वा जिले में दर्दनाक घटना घटी है। मझिगांवा से गढ़वा जाने वाली बस घोड़दाग मोड़ पर पलट गई। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी, इस कारण दर्जनों लोग घायल हो गये। बस जहां पलटी वहां गहरी खाई थी। जिसके कारण बस का पहिया ऊपर हो गया।
रमकंडा थाना क्षेत्र के रोदो गांव में एक पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। तेंदुए ने बच्चे के शव को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाम में वह बिस्किट लेने दुकान गया था इसी दौरान यह घटना घटी।
रंका थाना क्षेत्र से बीते 26 नवंबर को अगवा नाबालिग लड़की छतीसगढ़ से बरामद हुई है। अपहरणकर्ता गिरफ्तार हो गया है। बच्ची के अगवा होने पर परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगायी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में आरोपी ने
विसुनपुरा थाना क्षेत्र स्थित अमहर खास पंचायत के कोइरी टोला में एक ग्रामीण के घर को उड़ाने की कोशिश की गई है। ग्रामीण का नाम बनारसी मेहता बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात अपराधियोंन ने घर को बम से उड़ाने की प्रयास किया है।
गढ़वा के कोलझीकी पंचायत के मुखिया को 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। मुखिया को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है। मुखिया से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर घूस की मांग कर रहे थे। गढ़वा बस स्टैंड से मुखिया को